Billie Eilish Biography in Hindi

 आज हम इस लेख द्वारा आपको  बिली आइलिश के कहानी  (Billie Eilish Biography in Hindi)  से  रूबरू करवानेवाले है |महज 8 साल की उम्र में बिली ने गाना सुरु किया ,11 साल की उम्र में गाने लिखने लगी और 17 साल की उम्र में मशहूर पॉप स्टार बन गई | साल 2016 में 14 वर्षीय डांसर और म्यूजिशियन बिली आइलिश ने अपना पहला गाना 'ओसियन आईज ' साउंडक्लाउड पर रिलीज़ किया |वे इस गाने को सिर्फ डांस टीचर को सुनाना चाहती थी |अगले दिन सुबह जब बिली आइलिश सो कर उठी तो उन्होंने देखा की उनका गाना स्ट्रीमिंग पर वायरल हो चूका है |बस,यही से शुरू हुआ बिली आइलिश के सफलता का सिलसिला |

उन्हें कई सारे पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है ,जिसमे 7 ग्रैमी अवार्ड्स ,दो अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स ,दो गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स ,तिन एमटीवी विडियो म्यूजिक अवार्ड और एक ब्रिट अवार्ड्स उनके नाम दर्ज है |तो चलिए जानते है बिली आइलिश के संघर्षमय  जीवन के बारे में |

Billie Eilish Biography in Hindi

Billie Eilish Biography in Hindi


Quick info about the Billie Eilish Biography in Hindi [Age,Height,Net worth Awards,Family,Boyfriend]


बायो/wiki

 

पूरा नाम

बिली आइलीश 

पायरेट

बिर्द ओ’कोन्नेल्ल

(Billie Eillish Pirate

Baird O’connell)

निकनेम

बीली

पेशा

सिंगर,सॉंगराइटर

प्रसिद्ध

अमेरिकन पॉप 

सिंगर

भौतिक शैली और अन्य (Physical Stats & More)

 

लम्बाई

इन cm-163cm

इन m-1.63

इन फीट इनचेस-5'4’’

वजन

55kg

आँखों का कलर

नीला

बालो का कलर

भूरा

व्यक्तिगत जानकारी (Personal Life)

 

जन्मतारीख

18 दिसम्बर 2001

आयु (2021)

20 वर्ष

जन्मस्थान

लोंस एंजेलल्स,

कैलिफोर्निया

राशी चिन्ह

धनु

राष्ट्रीयता

अमेरिकन

रिलिजन

क्रिस्चियन

जातीयता

आयरिश-स्कॉटिश

स्कूल

होमस्कूल

होब्बी

गाने गाना,

यात्रा करना,

लिखना,

किताबे पढना

डेब्यू

रिकॉर्ड सॉंग-ओसियन आईज

एल्बम –वेयर वी ऑल 

फॉल अस्लीप,

वेयर डू वी गो?

फ़ूड हैबिट

वेजीटेरियन

फॅमिली (Family)

 

पेरेंट्स

पिता-पैट्रिक ओ’कोन्नेल्ल

माता-मैगी बिर्द

भाई

फिन्नेअस ओ’कोन्नेल्ल

बॉयफ्रेंड,रिलेशनशिप और अन्य (Boyfriend,Relationship & More)

 

वैवाहिक स्थिति

अविवाहित

बॉयफ्रेंड

ज्ञात नहीं

पसंदीदा चीजे (Favorite Things)

 

फ़ूड

इटालियन फ़ूड,बुर्रिटोस

पेय

कॉफी

कलर

काला

सिंगर

जस्टिन बिबर

डेस्टिनेशन

मिआमी

मूवी

द बाबाडूक

आर्टिस्ट्स

ड्रेक

भौतिक शैली (Style Quotient)

 

कार्स कलेक्शन

मेक्लारेन 570s

डॉज चैलेंजर

चेवरोलेट सुबुरबन्स

मर्जदा 5

मनी फैक्टर (Money Factor)

 

नेट वर्थ

$50 मिल्लियन

 

बिली आइलिश का जन्म और परिवार (Billie Eillish Birth & Family Information)

बिली का जन्म 18 दिसम्बर 2001 में कैलिफोर्निया के लोंस एंजेल्स शहर के साधारण परिवार में हुआ |यहाँ वे अपने माता पिता के साथ रहा करती थी |उनके पिता पैट्रिक ओ'कोन्नेल ,जो की एक निर्माण कार्यकर्त्ता है ,जिन्होंने आयरन मैन जैसी फिल्मो में काम करते हुए एक अभिनेता के रूप में काम किया |इनकी माँ मैगी बिर्द भी एक शिक्षक,अभिनेत्री और पटकथा लेखक है | इनके अलावा उन्हें एक बड़ा भाई है ,जिसका नाम फिनिस है |उनके भाई भी गाने लिखा करते है |इनके माता पिता दोनों ही कभी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में थे |

बचपन में बिली ने किसी भी स्कूल में दाखिला नहीं लिया |उन्होंने घर में ही पढाई की |समय की कोई कमी ना होने की वजह से वे पढाई के अलावा अन्य गतिविधिओ में भी हिस्सा लिया करती थी |

उनकी माँ भी गाने लिखती थी और पिता कैम्युनिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजाया करते थे ||उनका एक बैंड था और वे भी अपने बैंड के साथ मिलकर गाने लिखा करती थी |कहा जाता है की बिली को संगीत का शौक उनके घरवालो को देखकर ही हुआ होगा |

बिली आइलिश का बचपन (Billie Eillish Childwood)

इनके पिता ने उन्हें पियानो बजाना सिखाया था और इनकी माँ ने इन्हें सॉंग राइटिंग के बेसिक्स सिखाये थे |बिली जब 4 साल की थी तब उन्होंने अपना पहला गाना लिखा था ,जो की एक ब्लैक होल में गिरने वाला गाना था |उस गाने का नाम फिंगर क्रॉस है |बचपन में बिली और उनके दो दोस्तों ने मिलके  96 hour फिल्म फेस्टिवल के लिए  एक शॉर्ट्स फिल्म  भी बनाई थी और वो विडियो आज भी यूट्यूब पे Available है |

महज 8 साल की उम्र में ही बिली लोंस एंजेल्स के चिल्ड्रेन कोरस में शामिल हो गयी थी और यहाँ वे करीब 3 साल तक रही |ये संस्था लोंस एंजेल्स के बच्चो के लिए बनाई गई थी |बिली को संगीत में बहुत दिलचस्पी थी |वे बचपन में बीटल्स सुना करती थी |

उन्होंने महज 11 साल की उम्र में गाने लिखना सुरु कर दिया था |उन्होंने कई शॉर्ट्स फिल्मे भी बनाई है |वे शॉर्ट्स फिल्म अपने कैमरे से ही बना लिया करती थी और बाद में एप्पल की विडियो एडिटिंग एप्प से एडिट भी खुद किया करती थी |

म्यूजिक के अलावा उन्हें डांसिंग का भी शौक था |उन्होंने अपनी टीनेज में ही डांस भी सिखा था |लेकिन 2015 में उन्हें लेग इंजूरी  की वजह से डांसिंग छोडनी पड़ी |

म्यूजिक और डांसिंग के अलावा उन्हें घोड़े सवारी का शौक है |लेकिन उनकी फॅमिली मिडल क्लास थी ,तो वह अफ्फोर्ड नहीं कर पाते थे |इसीलिए बिली जब 10 साल की थी तब वे लोकल तबेले में काम किया  करती थी और इस तरह से वो लोकल लेसन्स सीखती थी और बेसिक लेसन्स क्लियर करती थी |


Post a Comment

0 Comments